Monday, October 28, 2024

Latest Posts

Hotness Personified

संजय दत्त की फ़िल्म के इस गीत की वजह से गायक सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी का तलाक़ हो गया 

दाग दी फायर 1999 में रिलीज़ हुई एक कामयाब फ़िल्म थी इस फिल्म का गीत लकी कबूतर बड़ा हिट रहा था। वैसे तो सभी गीत पसंद किए गए थे। पर ये गीत डांस नंबर बन गया था। ये गीत पहले फिल्म में था ही नहीं। ना ही संजय दत्त का रोल इतना मजबूत था पहले। लेकिन डिस्ट्रिब्यूटर्स ने डायरेक्टर राज कंवर से कहा कि संजय दत्त का रोल मजबूत करना होगा। सिर्फ चंद्रचूर सिंह के नाम से ये फिल्म नहीं चलेगी। तब संजय दत्त के लिए ये गीत तैयार किया गया और फिल्म में उनके रोल को और मजबूत किया गया। 

इसी गीत यानि लकी कबूतर से एक और कहानी जुड़ी है। ये गीत सुखविंदर सिंह ने गाया है। और कहा जाता है कि इस गीत की वजह से सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी तेजपाल कौर के बीच झगड़ा हो गया था। दरअसल, ये गीत तेजपाल कौर जी ने लिखा था। और ये गीत उन्होंने किसी एनआरआई बेस्ड प्रोड्यूसर को देने का सौदा कर लिया था। लेकिन सुखविंदर सिंह ने बिना उन्हें बताए ये गीत राज कंवर को दे दिया। और बिना उन्हें बताए ही ये गीत फिल्म में भी ले लिया गया। और तो और, इस गीत के लिए सुखविंदर सिंह की पत्नी तेजपाल कौर जी को कोई क्रेडिट भी नहीं दिया गया। इससे तेजपाल कौर बहुत नाराज़ और निराश हुई। उन्होंने सुखविंदर सिंह की काफी आलोचना की। बाद में दोनों का तलाक भी हो गया।

Facebook Comments
spot_img

Latest Posts

Don't Miss

spot_img